G-7 summit : g-7 शिखर सम्मेलन इस वर्ष जर्मनी में 26 और 27 जून को आयोजित हुआ जिसमे हमारे देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी भी जर्मनी गये।इसलिए यह जरुरी हो जाता है। g-7 सम्मेलन इतना महत्वपूर्ण क्यों है। और इस सम्मेलन में कौन-कौन से महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई तो आइये जानते है।
g-7 समूह क्या है और यह चर्चा में क्यों है।
g-7 समूह दुनिया की सबसे विकसित अर्थव्यवस्था वाले 7 देशो का समूह है जिन्हे हम g-7 के नाम से जानते है। इस इस समूह में जर्मनी, ब्रिटेन , अमेरिका , इटली , जापान , फ्रांस और कनाडा जैसे देश है। जो अपनी कम्युनिटी पावर के लिए जाने जाते है। आसान भाषा में कहे तो। ये अपने विकास के सिद्धांत , मानवाधिकरों , लोकतंत्र , और देश स्वतंत्रता के सिद्धांत पर चलते है।
चर्चा में क्यों –
g-7 समूह अपने हाल में जर्मनी में हुए सम्मेलन को लेकर चर्चा में है। क्यों इस सम्मलेन में प्रतिनिधि आमंत्रण से हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। जिसमे कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
g-7 समूह महत्वपूर्ण तथ्य
- g-7 एक अंतर सरकारी संगठन है। जिसका गठन सन 1974 में किया गया था।
- इस समूह का गठन विश्व की 7 अर्थव्यवस्थाओं द्वारा किया गया था।
- यह समूह विश्व के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक अनौपचारिक मंच के रूप में इसका गठन किया गया था।
- यह समूह 1974 में g-6 के रूप में म\गठित हुआ था इसके बाद 1976 में कनाडा शामिल हुआ जिससे बाद यह समूह g-7 बना
- जी -7 समूह ने दशकों तक कई चुनौतियों के बारे में विचार-विमर्श किया। जैसे – 1970 के दशक का तेल संकट , वित्तीय संकट , आतंकवाद , हथियारों पर नियंत्रण , मादक पदार्थों की तस्करी इत्यादि।
- वर्ष 1997 में समूह में रूस को शामिल किया गया। जिसके बाद कई वर्षों यह G-7, G-8 के रूप में जाना गया।
- वर्ष 2014 में रूस और क्रीमिया विवाद को लेकर रूस को इस समूह से अलग कर दिया गया जिसके बाद यह पुनः g-7 समूह बन गया।
- जी-7 का कोई औपचारिक संविधान और मुख्यालय नहीं है।
- इस समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन में नेताओं द्वारा लिए गए निर्णय गैर बाध्यकारी होते है।
48वां G7 शिखर सम्मेलन 2022 के महत्वपूर्ण तथ्य
………………………………………………………………………………………..जल्द अपडेट किया जायेगा
महत्वपूर्ण FAQ
समूह 7 में कौन कौन से देश हैं?
जर्मनी, ब्रिटेन , अमेरिका , इटली , जापान , फ्रांस और कनाडा
2022 में g7 शिखर सम्मेलन की मेजबानी किसने की?
जर्मनी
G7 की स्थापना कब हुई?
g-7 एक अंतर सरकारी संगठन है। जिसका गठन सन 1974 में किया गया था।
रूस G7 से कब अलग हुआ?
वर्ष 2014 में रूस और क्रीमिया विवाद को लेकर रूस को इस समूह से अलग कर दिया गया जिसके बाद यह पुनः g-7 समूह बन गया।